Hindi

8th Class Hindi 2nd Language (हिन्दी) Sample Test Paper 2023 with Solution

8th class PSEB Hindi 2nd Language sample paper 2023

परीक्षा 2023 
MODEL TEST PAPER 
कक्षा आठवीं
विषय :हिंदी    

पूर्णांक =80 
समय : 3 घींटे                                     
अंतरिकमूल्यांकन=20 
भाग-क

अति लघूत्तर प्रश्न (वस्तुवनष्ठ प्रश्न) 
(i) निम्रलिखित बहुवैकखिक प्रश्नों के उत्तर दें – (8×1=8)
(1) निम्रलिखित में से कौन सा शब्द ‘उज्ज्वल’ की संधि है ?  1      
(क) उ+ज्ज्वल    
(ख) उत+ज्ज्वल     
(ग) उत्+ज्वल    
(घ) उज्ज+ज्वल   

उत्तर:(ख) उत+ज्ज्वल 
(www.thepunjabiclass.com)
(2) ‘समाज सेवा’ शब्द का समास ववग्र  बताएँ।         1 
(क) समाज से सेवा   
(ख) समाज और सेवा     
(ग) समाज की सेवा   
(घ) समाज में सेवा 
उत्तर:(ग) समाज की सेवा  
(3) निम्रलिखित में से ‘दुर्’ उपसर्ग का उदहारण छाँटें।        1 
(क) दूरी      
(ख) दुर्द्शा
(ग) मज़दूर     
(घ) ससिंदूर
उत्तर:(ख) दुर्द्शा
(4) निम्रलिखित में से ‘निर्भीकता’  शब्द का सही प्रत्यय बताएँ।       1 
(क) कता     
(ख) आ       
(ग) अकता    
(घ) ता
उत्तर:(क) कता 
(www.thepunjabiclass.com)
(5) निम्रलिखित में से कौन सा शब्द ‘आकाश’ का पर्याय है ?       1 
(क) आसमान     
(ख) बादल        
(ग) जलद      
(घ) मेघ 
उत्तर:(क) आसमान
(6) निम्रलिखित में से कौन सा शब्द ‘आँख ‘ का पर्याय नहीं है ?       1 
(क) नेत्र    
(ख) नयन     
(ग) लोचन    
(घ) नैया 
उत्तर:(घ) नैया
(7) निम्रलिखित में से ‘सींज्ञा’ शब्द चुनें-          1 
(क) यह     
(ख) कोई       
(ग) हामिद     
(घ) सलया 
उत्तर:(ग) हामिद  
(8) निम्रलिखित में से ‘जातीवाचक सींज्ञा’ शब्द चुनें-         1 
(क) जूते    
(ख) हामिद     
(ग) अमीना    
(घ) महमूद
उत्तर:(क) जूते 
(www.thepunjabiclass.com)
(9) निम्रलिखित में से कौन सा शब्द ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ है ?       1 
क) क्यों    
(ख) वह      
(ग) तुम     
(घ) वे 
उत्तर:क) क्यों    
(10) ‘तेरह साल की लड़की आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़ी।’ वाक्य में रेखांतिक शब्द ‘विशेषण’ का कौन सा भेद है ? 1 
(क) सिंख्यावाचक सवशेषण      
(ख) गुणवाचक सवशेषण     
(ग) पररमाणवाचक सवशेषण      
(घ) सावदनासमक सवशेषण 
उत्तर:(ख) गुणवाचक सवशेषण  

(ii) निम्रलिखित प्रश्नो के उत्तर दें-         (4X1=4) 
1.माँ किसका वरदान है?
(क) ईश्वर
(ख) प्रकृति
(ग) धरती
(घ) समाज।
उत्तर : (क) ईश्वर
2.किन की हार नहीं होती?
(क) हिम्मतियों की
(ख) शैतानों की
(ग) कायरों की
(घ) दोगुलों की।
उत्तर : (क) हिम्मतियों की
3.’नवयुवकों के प्रति’ कविता किनसे मानव जीवन की ज्योति जगमगाती है?
(क) युवाओं से
(ख) बालकों से
(ग) प्रौढ़ों से
(घ) वृद्धों से।
उत्तर : (क) युवाओं से
4. ‘रब्बा मीह दे-पानी दे’ इस कविता के अनुसार जीवन की कश्ती को गति कौन देता है?
(क) मांझी
(ख) पानी
(ग) लू
(घ) आंधी।
उत्तर : पानी


(iii) निम्रलिखित प्रश्नो के उत्तर दें –         (3X1=3) 1
1. ‘कटु’ शब्द का सही अर्थ  चुनकर लिखे :-         1  
(क) कम        
(ख) काटना   
(ग) मीठा        
(घ)  कड़वा  
उत्तर:(घ)  कड़वा
(www.thepunjabiclass.com)
2. ‘ध्येय’शब्द का सही अर्थ  चुनकर लिखे:-          1  
(क) उद्देश्य       
(ख) ध्यान  
(ग) धैयद       
(घ) धरना   
उत्तर:(क) उद्देश्य  
3. ‘नभ’ का सही अर्थ  चुनकर लिखे:-          1  
(क) नया        
(ख) आकाश   
(ग) सवशेष       
(घ) बादल  
उत्तर:(ख) आकाश 

V) निम्रलिखित पद्यांश को  पढ़कर 5 प्रश्नो के उत्तर दें-        (5X1=5) 
ईश्वर का वरदान है माँ
सब रिश्तों में महान् है माँ।
जब जीवन का पाठ पढ़ाती माँ
तब किताब बन जाती माँ।
कथनी में उसकी शिष्टाचार है।
करनी में उसकी संस्कार है।
1.माँ किसका वरदान है?
(क) ईश्वर
(ख) प्रकृति
(ग) धरती
(घ) समाज।
उत्तर : (क) ईश्वर
2.माँ किस का पाठ पढ़ाती है?
(क) रसोई का
(ख) गृहस्थी का
(ग) रिश्तों का
(घ) जीवन का।
उत्तर : (घ) जीवन का
3.माँ का उपहार क्या है?
(क) उग्रता
(ख) सहनशीलता
(ग) दयालुता
(घ) करूणा।
उत्तर :(ख) सहनशीलता
4.‘माँ’ कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :‘माँ’ कविता डॉ० मीनाक्षी वर्मा द्वारा रचित है। इसमें कवयित्री ने माँ की महिमा का गुणगान किया है। माँ ईश्वर का वरदान है। वह सब रिश्तों में महान् है। उसकी कथनी में शिष्टाचार तथा करनी में संस्कार है।
5.ध्येय’शब्द का सही अर्थ  चुनकर लिखे:-         
(क) उद्देश्य       
(ख) ध्यान  
(ग) धैयद       
(घ) धरना   
उत्तर:(क) उद्देश्य 


अन्य वस्तुवनष्ठ प्रश्न 
V)  निम्रलिखित  प्रश्नो के निर्देशनुसार उत्तर दें-       (5X1=5) 
(i) ‘सास’ का पुल्लिंग  शब्द ‘ससुर’ होगा।     (सही  या गलत)  
उत्तर:सही 
(ii) ‘दवाई’ का बहुवचन ‘दवाईयाँ’ होगा।     (सही  या गलत)  
उत्तर : सही 
(iii) ‘अस्थायी’ शब्द का विपरीत  शब्द से मिलान करें- 
अस्थायी अनस्थायी   
              स्थायी  
              बेस्थायी  
उत्तर:स्थायी  
(iv) ‘शत्रु’ शब्द का विपरीत शब्द ‘मित्र’ होगा।      (सही या गलत) 
उत्तर :सही 
(v) ‘कर्मठ’ शब्द की भाववाचक सिंज्ञा होगी ‘कर्मठता ’।   (सही या गलत) 
उत्तर सही 
(vi)  ‘नीचे’ शब्द का विशेषण  होगा ‘ऊपर’ ।    (सही  या गलत)
उत्तर :गलत 

(VI)  निम्रलिखित  प्रश्नो के निर्देशनुसार उत्तर दें–      (5X1=5) 
(i) ‘ओर’ शब्द के भिन्न-भिन्न अर्थ  लिखकर वाक्यो में प्रयोग करे 
ओर-और
ओर = तरफ-उस ओर मत जाइए।
और = तथा-मैं और मोहन कल दिल्ली जाएँगे।
(ii) निम्रलिखित वाक्य में क्रिया अकर्मक है जा सकर्मक है ? 
कृष्ण रोता है।
उत्तर:अकर्मक क्रिया
(iii)  रिक्त स्थान में उपयुक्त योजक शब्द का प्रयोग करें- 
वहाँ उन्हें सबसे प्यार__________समानता का व्यवहार मिला। (और/ लेकन) 
उत्तर:और 
(www.thepunjabiclass.com)
(iv)  रिक्त  स्थान में उचित योजक  शब्द भरें- 
आप कोई ऐसा उपाय बताएाँ________लोग बीमार न पड़ें । (जिसको /जिससे ) 
उत्तर:जिससे
(v) रिक्त स्थान  में उवचत संबोधक  शब्द भरें- 
आज्ञा_________सकसी को ऐसा नही करना चाहिय।  (के बना/के लिय )
उत्तर:के बना
(vi)  रिक्त स्थान में उचित विस्मयावदिबोधक शब्द भरें-
 ______! मुझे आपसे यही आशा थी ।  (ना-ना / शाबाश) 
उत्तर:शाबाश
(www.thepunjabiclass.com)

भाग-ख 
2. निम्रलिखित में से किन्ही आठ प्रश्ननो के उत्तर एक-दो पंक्तिओं में  दें-     (1X8=8)
1.नीलू का पूरा नाम क्या था?
उत्तर : नीलू का पूरा नाम अनिल शर्मा था।
2.पिंजरा किस धातु से बना था?
उत्तर : पिंजरा लोहा धातु से बना था।।
3.गुरु जी ने बच्चों को क्या वचन दिया था?
उत्तर : गुरु जी ने बच्चों को प्रथम आने पर मैट्रो रेल के सुहावने सफर का उपहार देने का वचन दिया था।
4.घोंसला नीचे मिट्टी में कैसे गिर गया?
उत्तर : घोंसलों से जुड़े दो पत्तों में से एक पत्ते के टूट जाने के कारण घोंसला नीचे मिट्टी में गिर गया।
5.राजा जनक तथा दरबारी अष्टावक्र के सामने क्यों नतमस्तक हुए?
उत्तर : अष्टावक्र के ज्ञान विद्वता के कारण राजा जनक तथा दरबारी नतमस्तक हो गए।
6.सम्राट महापद्म नंद के मंत्री का क्या नाम था?
उत्तर : सम्राट महापद्म नन्द के मन्त्री का नाम शकटार था।
7.राजा जनक के दरबार में अष्टावक्र को देखकर सभी क्यों हँसने लगे?
उत्तर :राजा जनक के दरबार में अष्टावक्र को देखकर सभी हँसने लगे क्योंकि उनका शरीर टेढ़ा-मेढ़ा था। उनके शरीर में आठ वक्र थे।
8.सहयोग का क्या अर्थ है ?
उत्तर : किसी कार्य में एक-दूसरे का साथ देना सहयोग कहलाता है।
9.बच्चे अपनी माँ से संपर्क कैसे स्थापित करते थे?
उत्तर : बच्चे घोंसले से मँह बाहर निकालकर ची ची कर अपनी माँ से सम्पर्क स्थापित करते थे।
10.बिजली के बल्ब का आविष्कार किसने किया?
उत्तर : थामस अल्वा एडीसन ने बिजली के बल्ब का आविष्कार किया।

3.निम्रलिखित प्रश्ननो में से किन्ही तीन प्रश्ननो के उत्तर तीन या चारवाक्यों में दें-     (3X4=12)
1.स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा-जाँच कैसे की जाती है?
उत्तर : स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा – जाँच के लिए एक यन्त्र लगा होता है जो किसी भी विस्फोटक सामग्री के पास आते ही अपने आप विशेष ध्वनि निकालने लगता है। सुरक्षा के लिए अनेक सुरक्षाकर्मी भी लगे होते हैं।
2.चंद्रगुप्त ने पिंजरे के शेर को कैसे बाहर निकाला?
उत्तर : चन्द्रगुप्त ने पिंजरे के शेर को चारों तरफ पहले तो पानी में डुबाया और फिर उसने पिंजरे के चारों तरफ आग लगवा दी। आग लगाने से सीसे से बनी शेर की मूर्ति धीरे धीरे पिघलने लगी और वह पिघल कर धरती पर फैल गया। इस तरह चन्द्रगुप्त ने शेर को पिंजरे से बाहर निकाला।
3. लेखिका ने बच्चों को पढ़ाई का क्या महत्व समझाया?
उत्तर : लेखिका ने बच्चों को समझाया कि अगर वे पढ़ेंगे नहीं तो उनका बचपन, जवानी और बुढ़ापा इसी तरह से व्यर्थ हो जाएगा। पढ़ाई से ही उन्हें नौकरी, एक घर, अच्छे कपड़े मिल सकते हैं।
4.लेखिका चौथे बच्चे के भी उड़ जाने पर उदास क्यों हो गई?
उत्तर : लेखिका को अपनी बेटी भी एक चिड़िया के समान लग रही थी। उसे लगा कि जैसे वह भी एक दिन स्वतन्त्र जीवन की इच्छा से एक दिन उड़ जाएगी, इसलिए वह उदास हो गई थी।
5.राजा जनक के दरबार में अष्टावक्र को देखकर जब सभी हँसने लगे तो अष्टावक्र ने क्या कहा?
उत्तर : अष्टावक्र ने कहा कि गन्ने के टेढ़े-मेढ़े होने से उसकी मिठास में कमी नहीं आती। फूल की पंखुड़ी के टेढ़े होने से उसकी खुशबू खत्म नहीं हो जाती और नदी की धारा के टेढ़े होने से उसका जल दूषित नहीं हो जाता।

निम्नलिखित पंजाबी वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें :
(क) ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਕੂਲ ਦਾ ਅੱਜ ਪਹਿਲਾ ਦਿਨ ਸੀ।
गर्मी के बाद आज स्कूल का पहला दिन था।
(ख) ਇਹ ਅਸਲੀ ਡਾਇਨਾਸੋਰ ਨਹੀਂ ਹਨ।
ये असली डायनासोर नहीं हैं।

भाग- घ  
5. निम्रलिखित में से किन्ही तीन मुहावरों /लोकोक्तियाँ का वाक्य में इस प्रकार प्रयनग करें कि  उनके अर्थ  स्पष्ट हो जाएँ               (5X1=5) 
1. अपनी खिचड़ी अलग पकाना = सबसे अलग रहना,प्रयोग – सबके साथ मिलकर रहना चाहिए, अपनी खिचड़ी अलग पकाने से कोई लाभ नहीं होता।
2. अन्धे की लकड़ी = एकमात्र सहारा,प्रयोग – राकेश ही बुढ़ापे में मुझ अन्धे की लकड़ी है।
3. अन्धेरे घर का उजाला = इकलौता बेटा,प्रयोग – रमन अन्धेरे घर का उजाला है, उसका ध्यान रखो।
4. अन्धी पीसे कुत्ता खाए = कमाए कोई, खाए कोई। प्रयोग-लाला सोहन लाल दिन-रात कोल्हू के बैल की तरह पिसते रहते हैं और थोड़ी – सी पूँजी जमा करते हैं लेकिन उनके सम्बन्धी हितैषी वनकर गुलछर्रे उड़ाते हैं। ठीक ही कहा है अँधी पीसे कुत्ता खाए।
5. अक्ल बड़ी या भैंस = शारीरिक बल से बुद्धि बल बड़ा होता है।प्रयोग – मोहन चाहे शारीरिक रूप से हृष्ट-पुष्ट है, परन्तु परीक्षा में सुधा के मुकाबले में उसे बहुत कम नम्बर मिलते हैं। इसीलिए कहा गया है कि अक्ल बड़ी या भैंस।
6. अब पछताए क्या होत जब चिड़ियाँ चुग गई खेत = हानि होने पर पछताने से क्या लाभ।प्रयोग – भाई मोहन परिश्रम करते तो पास होते। अब रोने से क्या होगा ? सच है ‘अब पछताए क्या होत जब चिड़िया चुग गई खेत।’
7. आम के आम गुठलियों के दाम = सब प्रकार से लाभदायक सौदा।प्रयोग – रामदास हरिद्वार जाकर पुराने कपड़े भी बेच आया और गंगा स्नान भी कर आया। इसे कहते हैं-आम के आम गुठलियों के दाम।(www.thepunjabiclass.com)

भाग-ङ 
6. निम्रलिखित में से कोई  एक पत्र लिखे – (7)

मान लो आपका नाम परमजीत है। आप अपने स्कूल के मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना-पत्र लिखो जिसमें भाई या बहन के विवाह के कारण अवकाश के लिए प्रार्थना की गई हो।
अथवा
आप अपने स्कूल के मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना-पत्र लिखो जिसमें स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र देने की प्रार्थना की गई हो।


मान लो आपका नाम परमजीत है। आप अपने स्कूल के मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना-पत्र लिखो जिसमें भाई या बहन के विवाह के कारण अवकाश के लिए प्रार्थना की गई हो।
सेवा में
मुख्याध्यापक,
सरकारी हाई स्कूल,
फरीदकोट।
महोदय,
सविनय प्रार्थना है कि मेरे बड़े भाई का शुभ विवाह 12 अक्तूबर को होना निश्चित हुआ है। मेरा इसमें सम्मिलित होना बहुत आवश्यक है। इसलिए इन दिनों मैं स्कूल में उपस्थित नहीं हो सकता। कृपया मुझे दो दिन का अवकाश देकर अनुगृहीत करें।
धन्यवाद सहित,
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
परमजीत।
कक्षा आठवीं ‘बी’
11 अक्तूबर, 20….
अथवा


आप अपने स्कूल के मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना-पत्र लिखो जिसमें स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र देने की प्रार्थना की गई हो।
उत्तर :
सेवा में
मुख्याध्यापक,
राजकीय उच्च विद्यालय,
अबोहर।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे पिता जी की तबदीली यहाँ से फिरोजपुर की हो गई है। इसलिए हमारा सारा परिवार फिरोजपुर जा रहा है। ऐसी हालत में मेरा यहाँ अकेला रहना कठिन है। कृपया मुझे स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र देकर कृतार्थ करें जिससे मैं अपनी आगे की पढ़ाई वहाँ जाकर जारी रख सकू।
मैं इस कृपया के लिए आपका आभारी रहूँगा।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
दर्शन सिंह।
कक्षा आठवीं ‘बी’
रोल नं0 22
15 मार्च, 20…

भाग- च 
7.  निम्रलिखित में से किसी इक विषय पर 140 शब्दों मैं निबंध लिखे – (8)
1.स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त
2.स्वच्छता अभियान
3.मेरे जीवन का उद्देश्य

1.स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त
15 अगस्त भारत के राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है। इस दिन भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। लगभग डेढ़ सौ वर्षों की अंग्रेजों की गुलामी से भारत मुक्त हुआ था। राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम में अनेक युवाओं ने बलिदान दिए थे। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का लाल किले पर तिरंगा फहराने का सपना इसी दिन सच हुआ था।देश में स्वतंत्रता दिवस सभी भारतवासी बिना किसी प्रकार के भेदभाव के अपने-अपने ढंग से प्रायः हर नगर, गाँव में तो मनाते ही हैं, विदेशों में रहने वाले भारतवासी भी इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले पर होता है। लाल किले के सामने का मैदान और सड़कें दर्शकों से खचाखच भरी होती हैं। 15 अगस्त की सुबह देश के प्रधानमंत्री पहले राजघाट पर जाकर महात्मा गाँधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं फिर लाल किले के सामने पहुँच सेना के तीनों अंगों तथा अन्य बलों की परेड का निरीक्षण करते हैं। उन्हें सलामी दी जाती है और फिर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर जाकर तिरंगा फहराते हैं, राष्ट्रगान गाया जाता है और राष्ट्र ध्वज को 31 तोपों से सलामी दी जाती है। ध्वजारोहण के पश्चात् प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक भाषण देते हैं। अपने इस भाषण में प्रधानमंत्री देश के कष्टों, कठिनाइयों, विपदाओं की चर्चा कर उनसे राष्ट्र को मुक्त करवाने का संकल्प करते हैं। देश की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हैं। अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री तीन बार जयहिंद का घोष करते हैं। तीन बार जयहिंद का घोष करने की प्रथा भारत के पहले प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू ने शुरू की थी, जिसका उनके बाद आने वाले सारे प्रधानमंत्री अनुसरण करते हैं। प्रधानमंत्री के साथ एकत्रित जनसमूह जयहिंद का नारा लगाते हैं। अन्त में राष्ट्रीय गीत के साथ प्रात:कालीन समारोह समाप्त हो जाता है।
सायंकाल में सरकारी भवनों पर विशेषकर लाल किले में रोशनी की जाती है। प्रधानमंत्री दिल्ली के प्रमुख नागरिकों, सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, विभिन्न धर्मों के आचार्यों और विदेशी राजदूतों एवं कूटनीतिज्ञों को सरकारी भोज पर आमंत्रित करते हैं।हमारे शास्त्रों में लिखा है कि प्रात:काल में, सूर्योदय से पहले, पीपल के वृक्ष के नीचे खड़े होकर 21 बार गायत्री मन्त्र का जाप करना चाहिए। आज के वैज्ञानिक भी इस तथ्य को स्वीकार करते हैं कि पीपल का वृक्ष यों तो 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है किन्तु ब्रह्म मुहूर्त में वह दुगुनी ऑक्सीजन छोड़ता है और गायत्री मन्त्र ऐसा मन्त्र है जिसके उच्चारण से शरीर के प्रत्येक अंग में ऑक्सीजन पहुँचती है। अतः इस तथ्य को प्रात: सैर करते हुए ध्यान में रखना चाहिए।प्रात:काल की सैर करते समय हमें अपनी चाल न बहुत तेज़ और न बहुत धीमी रखनी चाहिए। दूसरे प्रात:काल की सैर नियमित रूप से की जानी चाहिए तभी उसका लाभ होगा। हमें याद रखना चाहिए कि प्रात:कालीन सैर शारीरिक दृष्टि से ही नहीं मानसिक दृष्टि से भी अत्यन्त गुणकारी है।15 अगस्त राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए शहीद होने वाले वीरों को याद करने का दिन भी है। इस दिन शहीदों की समाधियों पर माल्यार्पण किया जाता है।15 अगस्त अन्य कारणों से भी महत्त्वपूर्ण है। इस दिन पाण्डिचेरी के सन्त महर्षि अरविन्द का जन्मदिन है तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि है। इस दिन हमें अपने राष्ट्र ध्वज को नमस्कार कर यह संकल्प दोहराना चाहिए कि हम अपने तन, मन, धन से अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे।

2.स्वच्छता अभियान
स्वच्छता अभियान को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ या ‘स्वच्छ भारत मिशन’ भी कहा जाता है। यह अभियान भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के स्वप्न स्वच्छ भारत को पूर्ण करने हेतू शुरू किया गया। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। इस अभियान को अधिकारिक तौर पर राजघाट, नई दिल्ली में 2 अक्तूबर, 2014 को महात्मा गाँधी जी की 145वीं जयन्ती पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया।स्वच्छता अभियान में प्रत्येक भारतवासी से आग्रह किया था कि वे इस अभियान से जुड़े और अपने आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने देश के 11 महत्त्वपूर्ण एवं प्रभावी लोगों को इसका प्रचार करने के लिए चुना जिनमें कुछ ऐसे फिल्मकार, क्रिकेटर तथा महान लोग हैं जिनको लोग सुनना पसंद करते हैं। इस अभियान के अंतर्गत कई शहरी तथा ग्रामीण योजनाएं बनाई गई जिसमें शहरों तथा गांवों में सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजनाएं हैं। सरकारी कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पान, गुटखा, धूम्रपान जैसे गंदगी फैलाने वाले उत्पादों पर रोक लगा दी गई। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं मोदी जी ने सड़कों पर साफसफाई की थी जिसे देखकर लोगों में भी साफ-सफाई के प्रति उत्साह पैदा हो गया।
स्वच्छता अभियान के लिए बहुत सारे नारों का भी प्रयोग किया गया है ; जैसे –1.एक कदम स्वच्छा की ओर।
2.स्वच्छता अपनाना है, समाज में खुशियां लाना है।
3.गाँधी जी के सपनों का भारत बनाएंगे, चारों तरफ स्वच्छता फैलाएंगे।
स्वच्छता अभियान को अपनाने से कोई हानि नहीं अपितु लाभ ही लाभ होंगे। इससे हमारे आस-पास की हर जगह साफ-सुथरी होगी। साफ-शुद्ध वातावरण में हम और हमारा परिवार बीमार कम पड़ेगा। देश में हर तरफ खुशहाली आएगी और आर्थिक विकास होगा।

3.मेरे जीवन का उद्देश्य
संसार में मनुष्य के दो ही उद्देश्य होते हैं। पहला आध्यात्मिक और दूसरा भौतिक या सांसारिक। आध्यात्मिक लक्ष्य-ईश्वर प्राप्ति सबका समान होता है किन्तु सांसारिक लक्ष्य मनुष्य अपनी योग्यता और परिस्तिथतियों के अनुसार चुनता है और उसे पूरा करने का यत्न करता है।
मैंने बचपन से ही यह सोच रखा है कि मैं बड़ा होकर एक प्राध्यापक बनूँगा। प्राध्यापक बन कर जहाँ मैं अपनी ज्ञान की भूख मिटा सकूँगा वहाँ समाज, देश की भी सेवा कर सकूँगा। जितने भी डॉक्टर, इंजीनियर बनते हैं उन्हें बनाने वाले प्राध्यापक ही होते हैं। कहते हैं सारा पानी इसी पुल के नीचे से गुज़रता है। बड़ों ने ठीक कहा है कि किसी भी देश या जाति के भविष्य को अगर कोई बनाने वाला है तो वह अध्यापक है। किसी भी देश या जाति के चरित्र को यदि कोई बनाने वाला है तो वह अध्यापक है। शायद इसी कारण कबीर जी गुरु (अध्यापक) को ईश्वर से बड़ा मानते हैं। भले ही आज न तो वैसे शिष्य रहे हैं और न ही अध्यापक किन्तु फिर भी अध्यापक की महत्ता कम नहीं हुई।
आज के माता-पिता के पास अपने बच्चों को पढ़ाने, सिखाने या कुछ बनाने का समय ही नहीं है। केवल अध्यापक ही है जो अपने छात्रों के अन्दर छिपी प्रतिभा को पहचानता है और उसे सही रूप देता है। इसलिए मैं भी एक अच्छा और आदर्श अध्यापक बनना चाहता हूँ। इसके लिए मुझे पहले एम० ए० करना पड़ेगा फिर बी० एड० या पी एच- डी०।इसके लिए काफ़ी मेहनत की ज़रूरत है। आजकल प्रतियोगिता का युग है। अतः मुझे सभी परीक्षाएँ अच्छे नम्बरों से पास करनी होंगी। इसके लिए हिम्मत और लग्न चाहिए क्योंकि कहा भी है हिम्मत करे इन्सान तो क्या हो नहीं सकता।

सूंदर लिखाई (5)

For 10th Class Solved Sample Paper Click Here :-
For 10th Class Latest Sample Papers Video Please Subscribe our YouTube Channel : Click here to Join
For Latest Government Jobs Click Here :-



punjabivaranmala

Recent Posts

PSEB Final Exams Datesheet Class 5th,8th,10th and 12th

The Punjab School Education Board Final Exams for Class 5th ,8th, 10th and 12th has…

10 months ago

PSEB 8th Class Physical Education (ਸਰੀਰਿਕ ਸਿੱਖਿਆ) Sample Paper 2023

pseb 8th class Physical Education Sample Paper 2023 ਜਮਾਤ - 8ਵੀ ਕੁੱਲ ਅੰਕ 50ਪ੍ਰਸ਼ਨ-ਉੱਤਰ (1…

1 year ago

9th Class PSEB Punjabi-B (ਪੰਜਾਬੀ-ਬੀ) Sample Paper with Solution 2023

9th Class Pseb Punjabi B Sample Paper 2023 ਮਾਡਲ ਪ੍ਰਸ਼ਨ ਪੱਤਰ ਜਮਾਤ : 9ਵੀ ਵਿਸ਼ਾ…

1 year ago

10th Class PSEB English September Term Sample Paper with Solution 2023

10th Class PSEB English September Term Term Exam EnglishSeptember-2023Class X MM:80SECTION A – Reading Comprehension…

1 year ago

PSEB 6th to 12th September Terms Exams Postponed and New Date sheet Released

PSEB 6th to 12th September Terms Exams Postponed and New Date sheet Released Punjab School…

1 year ago

PSEB 8th Class ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi) Bimonthly July-August Sample Paper 2023 with Solution

PSEB 8th Class Punjabi Bimonthly Paper PSEB 8th Class Punjabi Bimonthly Paper July-August Sample Paper…

1 year ago

This website uses cookies.